राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की तृतीय आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) आधारित कक्षा शिक्षण प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर इटावा की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा तिवारी ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
इस प्रतियोगिता में कक्षा शिक्षण कार्य को अधिक रोचक बनाने के लिए आईसीटी एवं नवीनी तकनीकी विधाओं को पीपीटी के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण कराया गया।
जिले की उत्कृष्ट मास्टर ट्रेनर प्रधानाध्यापिका प्रतिभा तिवारी को पुन: डायट प्राचार्य एसपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह, शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह, राजेश चौधरी, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अवस्थी,
जूनियर शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष मंजुल चतुर्वेदी, मीनाक्षी पांडेय, जिला स्काउट मास्टर अच्युत त्रिपाठी, ए आर पी ज्योति चतुर्वेदी, कामना सिंह, ममता वर्मा, ऊषा राजपूत, मालिनी पुरवार,
रमेश चंद्र राजपूत, ब्रह्म कुमार मिश्रा, भानु अवस्थी, वीनस सिंह, रश्मि चतुर्वेदी ,बलराम सिंह आदि शिक्षकों ने बधाई दी।