कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सावधानी बरतें। अस्पतालों में संक्रमितों के उपचार की बेहतर व्यवस्था हो। मरीजों की अन्य मूल बीमारियों की भी जांच करें।
होम क्वारंटीन का प्रतिशत बढ़ाएं। डीएम जेबी सिंह ने बुधवार को शिविर कार्यालय पर समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है। अभी तक इसकी कारगर दवा व वैक्सीन नहीं आई है। महामारी से बचाव ही सभी को सुरक्षित कर सकता है।
इसलिए लोगों के लिए जागरुकता कार्यक्रम को संचालित करना होगा। होम आइसोलेशन मरीजों से उनके मोबाइल नंबर पर नियमित रूप से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहें।
साफ-सफाई अपनाने से कोरोना और संचारी रोगों को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। मास्क लगानेे, सैनिटाइजर का इस्तेमाल, स्वच्छता अपनाने, सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है।
बैठक में सीडीओ राजा गणपति आर, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य कानपुर मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी जीपी श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस भदौरिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. रविंद्र यादव, डॉ. श्रीनिवास यादव, डीपीएम डॉ. संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।