आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त सीपी सिन्हा ने
आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने आरपीएफ जवानों को सुरक्षा में
लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने आरपीएफ स्टाफ की समस्याओं
को सुना।
सहायक सुरक्षा आयुक्त टूंडला सीपी सिंह गुरुवार को इटावा
स्टेशन पर पहुंचे। सबसे पहले मालगोदाम के पास बनी आरपीएफ की बैरक का
निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त
रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद मालखाना का निरीक्षण कर असलहों का
रखरखाव देखा। हवालात के साथ ही थाने का रिकार्ड चेक करते हुए इटावा सेक्शन
में होने वाली घटनाओं का जायजा लिया। हाल ही में दो जगहों पर केबिल कटने की
घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ प्रभारी बीके शर्मा को निर्देश दिए
कि सिग्नलों पर विशेष चौकसी बरती जाए।
उन्होंने कहा कि
चेनपुलिंग की वारदातें बढ़ रही हैं। इससे ट्रेनें का संचालन प्रभावित होता
है। चेनपुलिंग की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए।
निरीक्षण के बाद
सहायक सुरक्षा आयुक्त ने सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने एक-एक
कर आरपीएफ जवानों से उनकी समस्याएं पूछीं। साथ ही समस्याओं का निराकरण
कराने का भी आश्वासन दिया। उनके साथ आरपीएफ प्रभारी बीके शर्मा, एसआई अमित
चौधरी, एएसआई रमेशचंद्र भी मौजूद रहे।