सैफई। पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को सैफई थाने में बैठक हुई। इसमें शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए चौकीदारों को विशेष जानकारी दी गई।
सीओ रमेश कुमार ने सभी हल्का सिपाही और उपनिरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे चौकीदारों से समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करें।
सैफई थाने में आयोजित बैठक में चुनाव और होली के त्यौहार को देखते हुए चौकीदारों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने चौकीदारों को आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं पर प्रभावी नजर रखने के टिप्स दिए।
कहा कि चौकीदार किसी भी घटना की जानकारी देने के लिए पुलिस महकमे की पहली कड़ी है। उसकी सूचना के आधार पर ही प्रभावी कार्रवाई से किसी भी विवाद को तुरंत रोका जा सकेगा। एसडीएम हेम सिंह ने चुनाव में युवाओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
आबकारी निरीक्षक संजय उपाध्याय ने चौकीदारों से क्षेत्र में अवैध शराब बनने और उसकी बिक्री की सूचना देने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर यादव ने पूरी सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।