पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को जिला अधिकरी व एसएसपी ने जिले के सभी अधिकारियों की बैठक कर शांति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए रणनीति तैयार की। डीएम ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपंन कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। गांव में इसके बारे में जानकारी की जाए कि कौन से लोग चुनाव को प्रभावित कर सकते है। ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
संवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी की। संवेदनशीलता क्यों है और इसे कैसे कम किया जाए इस पर भी विचार किया गया। पुलिस लाइन के सभागार में जिला अधिकारी डा. नितिन बंसल व एसएसपी मंजिल सैनी ने जनपद के सभी एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपंन कराने पर विचार किया गया।
जिले के सभी थानाध्यक्षों से क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी की गई।
मतदान केंद्रों पर संवेदनशीलता के कारणों के बारे में पता किया गया। संवेदन शीलता को कम कैसे किया जाए इसके बारे में थानाध्यक्षों से जानकारी ली गई। इस मौक पर डीएम ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपंन कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। गांव में इसके बारे में जानकारी की जाए कि कौन से लोग चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।