बिठौली थाना क्षेत्र के गांव बिड़ौरी में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। आरोपी के न मिलने पर पुलिस वापस चली गई। छापेमारी की बाबत दिल्ली पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार किया।
रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने बिड़ौरी गांव में जाकर एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। क्षेत्र में चर्चा है कि गांव के कई लोग दिल्ली में नौकरी करते है। उसमें से किसी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
कुछ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने छापा मारा, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस संबंध में एसओ बिठौली आनंद कुमार ने बताया कि बिड़ौरी गांव का एक युवक लूट के मामले में वांछित चल रहा है। उसी की तलाश में छापा मारा था।