फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवनों मे रैन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगायें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भू-गर्भ जल के घटते स्तर को रोकने के लिए समस्त ब्लाक अगले पांच सालों की कार्य योजना बना लें। सरकारी भवनों में रेन वाटर हारर्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं।
विज्ञापन

तालाबों का मनरेगा के तहत गहरीकरण कराया जाए। यह निर्देश शनिवार को डीएम श्रुति सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश अटल भू-जल योजना संचयन एवं क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि जिन ब्लाकों में तेजी से भू-गर्भ जल स्तर घट रहा है। उन्हें प्राथमिकता पर रखा जाए। जल स्तर गिरावट को रोकने के सभी ब्लाकों में मनरेगा योजना के तहत तालाबों का गहरीकरण करा लें।
विज्ञापन

तालाबों की खुदाई मनरेगा श्रमिकों से कराई जाए, ताकि बरसात का पानी तालाबों में अधिक से अधिक संरक्षित हो सके। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सभी सरकारी भवनों पर हारर्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं।
बैठक में प्रभारी सीडीओ दीन दयाल वर्मा, पीडी डीआरडीए उमाकांत त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम बृज मोहन अम्बेड, डीसी मनरेगा शौकत अली, ईओ अनिल कुमार, सहायक अभियंता लघु सिंचाई वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें