भरथना के प्राथमिक विद्यालय खोजीपुरा के बच्चों को स्वेटर बांटे गए। भीषण सर्दी में स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
स्वेटर
वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोशल वेलफेयर एंड डेवलेपमेंट सोसायटी (स्वदेश)
ने किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी अजीत कुमार निगम ने विद्यालय के 36
बच्चों को स्वेटर दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसी सामाजिक संस्थाओं को
आगे आकर बच्चों की मदद करनी चाहिए, जिससे बच्चों को भी लाभ मिले। उन्होंने
अध्यापकों का आह्वान किया कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें और
विद्यालय की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि व
ग्राम प्रधान अरविंद यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर
कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रामजनम सिंह,
उपाध्यक्ष अर्चना चौधरी, सुरेंद्र यादव पप्पू, मीनाक्षी पांडेय, अभिषेक
वर्मा, सुनील कुमार, रिंकी कश्यप, योगेंद्र चौधरी, देशदीपक, रविंद्र गुप्ता
भी मौजूद रहे।