फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में मारे गए बच्चों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 20 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को बचपन प्ले स्कूल एवं एकादमिक हाईटस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन


स्कूल के प्रबंध निदेशक राहुल दीक्षित ने कहा कि आतंकवादियों ने छोटे-छोटे बच्चों को निशाना बनाकर कायरतापूर्ण कार्य किया है। यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। सबको मिलकर आतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुट होना चाहिए।

प्रार्थना सभा में स्कूल की काउंसलर रोली वर्मा, अर्सी खान, अनीता, वैशाली, मोनिका के अलावा स्कूल के लगभग सौ बच्चों ने भाग लिया।

इसके अलावा प्रियांशी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लधुपुरा, चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज, शांति देवी इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, व्राइटेंट पब्लिक स्कूल में भी बच्चों की आत्मा की शांति के लिए बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें