बिजली विभाग के महाप्रबंधक आगरा सुधीर कुमार वर्मा ने सैफई क्षेत्र के एक्सईएन झब्बूराम को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई बिजली चोरी व लाइन लॉस न रोक पाने और राजस्व वसूली में पिछड़ने के आरोप में की गई है। इस संबंध में विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में गत शनिवार को आदेश प्राप्त हुआ। अधीक्षण अभियंता एसके शर्मा से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका। विभागीय कर्मियों ने एक्सईएन को निलंबित किए जाने की पुष्टि की है।
एमडी आगरा के आदेशानुसार निलंबित एक्सईएन झब्बूराम को कानपुर गोविंदनगर स्थित जोन कार्यालय से संबद्ध किया गया है। सैफई एक्सईएन का अतिरिक्त पद भार मीटर एक्सईएन केके वर्मा को सौंपा गया है।