फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारं बार

Tue, 11 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बालक हनुमान को पालना झुलाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हनुमान जयंती का पर्व मंगलवार क ो शहर में श्रद्धाभाव से मनाया गया। हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। प्राचीन मंदिरों पर अंजनी पुत्र का भव्य शृंगार कर महाआरती की गई।
विज्ञापन

इस बार हनुमान जयंती पर बने विशेष योग पर मंगलवार भोर से ही घर-घर में पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। भक्तों ने घर के मंदिर में विराजमान हनुमान जी का अभिषेक किया और उन्हें वस्त्र धारण कराए। पूजा अर्चना क र लड्डुओं का भोग लगाया। इसके बाद भक्त शहर में स्थित प्राचीन मंदिरों पर पहुंचे और अंजनी पुत्र की आराधना की। मंदिर पर पहुंचकर सुंदरकांड का पाठ किया। हनुमान जी के जन्म के साथ ही मंदिर में घंटा घड़ियाल बजने लगे और बाल स्वरूप हनुमान को पालने में झूला झुलाया। विशेष कार्य में सफलता के लिए भक्तों ने अंजनी पुत्र को लौंग, तुलसी के पत्ते व पीपल के पत्ते की माला पहनाई। इसके साथ ही हनुमान जी के सामने उड़द की दाल का दीपक बनाकर आरती की।

पिलुआ महावीर मंदिर पर लगा भव्य मेला
इटावा। मंगलवार को हनुमान जयंती के पावन मौके पर शहर के पिलुआ महावीर मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने हनुमान जी की लेटी हुई प्रतिमा को लड्डुओं का भोग लगाया। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भक्तों ने यहां पर लगे मेले में खरीदारी भी की। शहर के साथ साथ आस पास के जनपदों से पहुंचे लोग देर रात तक मंदिर पर पूजा अर्चना में जुटे रहे। मंदिर पर महंत हरभजन दास की अगुवाई में भव्य आरती हुई।
विज्ञापन


चौगुर्जी के प्राचीन मंदिर में महिला मंडल ने गाई बधाई
इटावा। शहर के मोहल्ला चौगुर्जी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान जयंती पर सुबह से ही बाल स्वरूप हनुमान की आराधना शुरू हो गई। मंदिर के महंत आचार्य भुवनेश्वर मिश्र की अगुवाई में भोर अभिषेक के बाद हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। इसके बाद मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। दोपहर हनुमान जन्म के साथ ही महा आरती हुई और महिला मंडल द्वारा बधाई गाकर खुशियां मनाई गईं। महंत भुवनेश्वर मिश्र ने द्वार मंदिर पहुंचे भक्तों को बधाई बांटी।

संकट मोचन मंदिर में सजा छप्पन भोग
इटावा। शहर के संकटमोचन हनुमान मंदिर पर मंदिर के महंत रामनरायण दीक्षित व अनुज दीक्षित की अगुवाई में हनुमान जी की आरती की गई। मंदिर पर इस पावन मौके पर बाल स्वरूप हनुमान को पालने में बैठाकर झूला झुलाया गया और छप्पन भोग सजाया गया। इस मौके पर मंदिर को गुब्बारों से भी सजाया गया। दोपहर हनुमान जी के जन्म के बाद से मंदिर पर भक्तों की भीड़ जुटने लगी।

जुगरामऊ में लगा मेला
इटावा। शहर के उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम जुगरामऊ में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर इस पावन मौके पर भव्य मेला लगा। ग्रामवासियों के साथ साथ मंदिर पर शहर भर से श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां लगे मेले में भी खरीदारी की। कटरा सेवाकली स्थित बडे़ हनुमान जी मंदिर पर भी भीड़ रही। यहां पर हनुमान जी का भव्य शृंगार किया गया। पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर पर भी हनुमान जयंती के मौके पर विशेष पूजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें