फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन ने जलाई किसानों की मेहनत

Tue, 11 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
अमृतपुर गांव में आग से जली गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगलादया में खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशल लाइन टूटकर गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। वहीं बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर में चार बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला दया निवासी ओम प्रकाश पुत्र पाती राम के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। मंगलवार दोपहर को बिजली का तार टूटने से हुई स्पार्किंग से गेहूं की फसल में आग लग गई। गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। तब तक दो बीघा गेहूं जल गए। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
वहीं बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर के खेतों में लगी आग से चार बीघा  गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।  पुलिस फोर्स और दमकल ने आग बुझाई। लोगों ने बताया कि खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है।  बिजली की चिंगारी गिरने से भगवान  सिंह,  रविंद्र, रनवीर, हाकिम सिंह निवासी अमृतपुर की फसल जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें