नारायण कालेज ऑफ आर्ट्स तथा साइंस परिसर में चल रहे समर कैंप में कराटे और तैराकी प्रतियोगिता हुई। तैराकी बालिका वर्ग में रितिका भदौरिया ने प्रथम, कनिष्का ने द्वितीय तथा लावण्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक कनिष्ठ वर्ग में अनुज यादव ने प्रथम, सुमित यादव ने द्वितीय तथा अस्तित्व ने तृतीय स्थान प्राप्त कि या। बालक बरिष्ठ वर्ग में सत्यय यादव ने प्रथम विकास यादव ने द्वितीय तथा दीेपेंद्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने बताया कि कराटे प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में तन्मय जैन ने प्रथम, तनय जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में रितिका भदौरिया ने प्र्रथम, शिवानी भदौरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग में जतिन दुलानी ने प्रथम, दीपक कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में विंशी जैन ने प्रथम तथा रौनक मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।