फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जल गई गृहस्थी, अनाज

Wed, 10 Jun 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला ढकाऊ में दो घरों में आग लग गई जिसमें घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला ढकाऊ निवासी राजवीर के मकान में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


झोपड़ी के अंदर रखे गेहूं व पास में रखे भूसे में आग लगने से लपटें तेज हो गई। कुछ ही देर में लपटें राजवीर के भाई राजू के मकान तक पहुंच गई।

ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर करीब दो करीब घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग से दोनों घरों में रखा करीब 30 कि्वंटल गेहूं, 20 कि्वंटल लहसुन, सरसों व धान समेत कपड़े, बर्तन आदि घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

ग्रामीणों के मुताबिक आग से पीड़ित दोनों भाइयों की आर्थिक स्थिति पहले से खराब है। लहसुन के नष्ट हो जाने से उनके परिवार में शादी आदि में खर्च की उम्मीदें भी टूट गई। अब यह परिवार दाने दाने को मोहताज हो गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन


चकरनगर प्रतिनिधि के अनुसार, आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। सूचना पर थाना पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। उसने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

छिपरौली में एक व्यक्ति खेतों की सफाई कर कांटों को जला रहा था तभी अचानक उससे उड़ी चिंगारी पास में बने पान सिंह के मकान के  बाहर छप्पर पर जा गिरी। दोपहर के समय हवा तेज चलने से आग बढ़ गई।

पलक झपकते ही आग ने रामसिया के घर क ो भी चपेट में लेे लिया। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश करने के साथ थाना पुलिस को सूचित किया। फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पीड़ित पान सिंह का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उसके घर पर रखा सभी  सामान अनाज, चारा, कपड़े जलकर नष्ट हो गए हैं। तहसीलदार चकरनगर सुशील कुमार ने बताया कि आग से दोनों परिवारों का बहुत नुकसान हुआ है। दोनों परिवारों को सात-सात हजार रुपये की तात्कालिक सहायता  दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें