फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में फेल होने पर छात्रा ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में फेल होने से क्षुब्ध सरसईनावर गांव की छात्रा ने सोमवार सुबह फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना कि रिजल्ट निकले के बाद से छात्रा का रो-रोकर बुरा हाल था। समझाया भी गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना ऊसराहार क्षेत्र के सरसईनावर निवासी अरुण जाटव के तीन बेटे अर्सित, अर्पित और उत्तम और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी लवी स्नातक की छात्रा थी, जबकि छोटी श्वेता उर्फ छवि इंटरमीडिएट की छात्रा थी। श्वेता मामा के घर फर्रुखाबाद में रहकर गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा थी। शनिवार को ही उसका यूपी बोर्ड इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। इसमें वह अनुत्तीर्ण हो गई थी। परिजनों ने बताया कि फेल होने से श्वेता बहुत दुखी थी। उसका रो-रोकर बुरा हाल था। लवी ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे के करीब तक छोटी बहन सोकर नहीं उठी तो वह कमरे में गई। कमरे की छत के कुंडे में साड़ी का फंदा से श्वेता का शव लटका हुआ था।
परिजनों ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद से श्वेता परेशान थी। सबने समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी। बताया कि श्वेता के पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं, उन्हें सूचना दे दी गई है। ऊसराहार थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें