फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों को बर्बाद कर रहीं टिड्डियां, नहीं मिल रही प्रशासनिक मदद

विज्ञापन
टिड्डी दल - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। पाकिस्तानी टिड्डियों के झुंड ने एक ही दिन में जिले भर के किसानों की नींद हराम कर दी। मक्का, धान और मूंगफली की फसल को नुकसान पहुंचाया है। सोमवार को भी फसलों पर इनका हमला जारी रहा, लेकिन प्रशासन ने बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को जिले में घुसा टिड्डियों का दल शाम तक हर ग्रामीण इलाके में पहुंच गया। ताखा, जसवंतनगर, चकरनगर, भरथना, सैफई के दर्जनों गांव में फसलों को बर्बाद कर दिया। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसलों के पत्ते टिड्डियां चाट गईं जिससे पैदावार होने की संभावना खत्म हो गई है।
सोमवार की सुबह ताखा तहसील के बेलाहार, पाहकलां, सुतियानी, नगला ढकाऊ, नगला बले ,नगला दुली, महुआ ,कठौतिया, पटियायत सहित कई गांवों में करोड़ों की संख्या में टिड्डियों ने किसानों के खेतों पर हमला किया। मक्का, धान, मूंगफली सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया। वहीं दूसरे दल ने भी सुबह चार बजे समथर गांव में आतंक मचाया। टिड्डी दल काफी बड़ा था। कुछ घंटों मे ही नगला हंसे, अहिवरनपुर, हिंदूपुर, बैदपुर, सरसईनावर, कल्याणपुर ,रुद्रपुर, रजपुरा, नगला भगे, सौथना सहित अनेक गांवों में फैल गया।
विज्ञापन

किसान मोहब्बत सिंह, अखिलेश यादव, तिलक सिंह शाक्य, अवनीश, बंटू, भगवानदास, आषीष शाक्य सहित अनेक किसानों ने बताया लाखों की संख्या मे टिड्डी दल का झुंड खेतों में खड़ी फसलों पर बैठ जाता है। फसल को बर्बाद कर देता है। किसानों ने बताया उन्होंने फसलों को बचाने के लिए टिन और थालियां बजाईं, खेतों में आग जलाकर धुआं किया फिर भी टिड्डी उनकी फसलों को खाते रहे।
किसानों ने बताया कि कृषि विभाग ने गांवों में पहुंचकर उनकी कोई मदद नहीं की। यदि मदद मिल जाती तो नुकसान को रोका जा सकता था। तहसीलदार श्रीराम यादव ने बताया कि ताखा के कई गांवों मे टिड्डी दल सोमवार को पहुंचा था। जिसे भगाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, किसानों से भी टिन और थाली बजाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें