फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्राम पंचायत हरदोई में बीमार चल रहे मजदूर की इलाज के अभाव में मौत हो गई। छह महीने पहले पत्नी की मौत हो गई थी। उसका परिवार तंगी के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर के परिवारीजनों को प्रशासन से किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त नहीं हुई। मजदूर राम बहादुर की पत्नी की मृत्यु 9 वर्ष पहले ही हो चुकी थी। उसकी 14 वर्षीय पुत्री गुड़िया ने बताया कि उसके पास न तो रहने को घर है और न खाने के लिए दो वक्त की रोटी। उसका एक बड़ा भाई है, जो मानसिक रूप से कमजोर है।
उसे अभी तक कोई आवास नहीं मिला है। न ही किसी भी प्रकार की सरकार से मदद मिली है। तहसीलदार यदुवीर सिंह ने बताया कि हमें ऐसी कोई सूचना नहीं है कि सर्दी से किसी की मौत हुई हो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें