फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवक ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लाइनपार स्थित बंगाली कालोनी में गरीब परिवार के बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की बहन की दो दिन पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत बंगाली कालोनी निवासी सोनू उर्फ नवनीत (29) को उसकी मां पुष्पादेवी और बहन नीतू ने सोमवार सुबह उसे उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता देखा। यह देखकर दोनों चीखने चिल्लाने लगी। उनकी चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। सूचना पर उप निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उप निरीक्षक ने बताया कि मृतक की मां पुष्पा देवी के अनुसार इन दिनों कोई रोजगार न मिलने से बेटा परेशान रह रहा था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुष्पादेवी मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। उसके बाद अचानक बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें