यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में
कामयाबी से छात्र-छात्राएं झूम उठे। स्कूलों ने मेधावी बच्चों को हाथों हाथ
लिया। घर में भी बच्चों की सफलता से प्रफुल्लित माता-पिता ने मुंह मीठा
कराकर आशीर्वाद दिया।
अर्चना मेमोरियल में मेधावी बच्चों का स्वागत
प्रधानचार्या नीलाम आनंद और संत विवेकानंद के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने
किया। स्वागत करने में विद्यालय के टीचर भी पीछे नहीं रहे। हाईस्कूल में
विद्यालय की छात्रा हनी ने 580 अंक प्राप्त करने प्रदेश में दूसरा स्थान
हासिल किया।
साथ ही अपूर्व द्विवेदी ने 552 अंक प्राप्त कर
विद्यालय में द्वितीय, शीतल दुबे ने 537 अंक प्राप्त करके विद्यालय में
तृतीय स्थान प्राप्त किया। दृष्टि चंदेल ने 535, नीरज भदौरिया ने 533,
उज्ज्वल पोरवाल ने 533, जागृति चौहान ने 528 अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट
की परीक्षा में अर्चना मेमोरियल की दीपिका यादव ने 478 अंक प्राप्त करके
जिले में पहला स्थान पाया।
छात्रा आकांक्षा तिवारी ने 466 अंक,
निखिल कुमार ने 465, अनुज गुप्ता ने 464, दिव्या गुप्ता ने 461, सपना यादव
ने 461, प्रतिमा भदौरिया ने 460 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के बच्चों की
सफलता पर प्रबंधक विवेक यादव ने सभी को बधाई दी।
शहर के शिवाजी
शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में भी प्रधानाचार्य बेनीराम पाल के साथ टीचरों
ने मेधावी बच्चों का स्वागत किया। हाईस्कूल की परीक्षा में अर्पिता राजपूत
91 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहीं। शिप्रा वर्मा 90.6
प्रतिश अंक पाकर द्वितीय, श्रुति शाक्य 89 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
इंटरमीडिएट
की परीक्षा में शिवा चतुर्वेदी ने 91.8 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में
प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही तृप्ती कुशवाह ने 91.6 प्रतिशत अंक
के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंजुम आशमा, रमन बाबू, रानी तिवारी
91.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्रबंधक शिवप्रसाद यादव ने सभी बच्चों को बधाई दी।
इकदिल
कस्बा के ज्ञानचंद्र इंटर कालेज इकदिल में हाईस्कूल का 78 तो इंटरमीडिएट
का 90 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा। प्रधानाचार्य रवींद्रनाथ भटेले ने सभी
छात्र छात्राओं को बधाई दी। बौद्ध विद्या मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल का
परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा।
विद्यालय में आकांक्षा कश्यप ने
प्रथम, सोनी कुशवाहा ने द्वितीय तथा अनुराधा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त
किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यालय में निधि गुप्ता ने प्रथम, नेहा
यादव ने द्वितीय, शालू वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के
प्रबंधक राधेश्याम शाक्य ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।
ज्ञानमंदिर
इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में रिचा यादव 459 अंक पाकर
विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्णिमा यादव ने 448 अंक पाकर
विद्यालय में द्वितीय, सोहिनी यादव ने 446 अंक पाकर विद्यालय में तृतीय
स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल की परीक्षा में छात्र अभिषेक ने 537 अंक पाकर
विद्यालय में प्रथम, छात्र आकाशबाबू व आकांक्षा ने 527 अंक पाकर द्वितीय
तथा छात्रा अंशिका सिंह ने 520 अंक पाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान
प्राप्त किया।
चेयरमैन विवेक यादव व प्रधानाचार्य शिवपाल सिंह यादव
ने सभी को बधाई दी। मेधावी छात्रों का विद्यालय में स्वागत किया गया।
सरस्वती विद्या आश्रम विद्यालय में हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रा कु.
संस्कृति ने 522 अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट
में कु. निशा सविता ने 349 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार अग्रवाल ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।
इटावा पब्लिक इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रा दीक्षा शाक्य
ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक नौरतन सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं
को सम्मानित किया।
शहर के आचार्य आदिसागर अंकलीकर में हाईस्कूल
में प्रखर गुप्ता ने प्रथम, ऋषि यादव ने इंटर में द्वितीय स्थान प्राप्त
किया। इस्लामिया गर्ल्स इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 407 अंक
प्राप्त करके छात्रा रहबर अंजुम प्रथम रहीं। हाईस्कूल में छात्रा अनम खान
ने 483 अंक प्राप्त करके बाजी मारी।
सरस्वती इंटर कालेज मोतीझील
में हाईस्कूल की परीक्षा ने रसिकराज 546 अंक पाकर प्रथम तथा इंटरमीडिएट में
छात्रा आंचल यादव 455 अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहीं। इसके साथ ही जिले के
अन्य प्रमुख विद्यालय में विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत
किया गया।