फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अफसर बनना चाहती है दीपिका

Sun, 17 May 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज की छात्रा दीपिका यादव आईएएस अफसर बनकर जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं। दीपिका नेे इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 478 अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन


 दीपिका ने सामान्य हिंदी में 87, अंग्रेजी में 96, गणित में 96, फिजिक्स में 98 तथा केमिस्ट्री में 98 अंक प्राप्त किए हैं। दीपिका के पिता मैनपुरी जिले में फायरमैन के रूप में अग्निशमन विभाग में तैनात हैं। दीपिका का कहना है कि स्कूल टाइम के अलावा 5 से 6 घंटे की पढ़ाई कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि टारगेट बनाकर अगर ईमानदारी से पढ़ाई की जाए तो 5-6 घंटे भी बहुत हैं। बेटी की इस सफलता पर पिता के साथ, मां सरला यादव, भाई प्रवीन यादव, बहन रीता यादव और पूजा यादव प्रफुल्लित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें