फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिम्स में स्पाइन टीबी का सफल आपरेशन

Tue, 07 Jul 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग के आर्थों सर्जन डा. सुनील कुमार और उनकी टीम ने मैनपुरी निवासी 30 वर्षीया शिल्पी के स्पाइन टीबी का सफल आपरेशन किया।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि शिल्पी के इलाज का सारा खर्च सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने उठाया। डा सुनील कुमार ने बताया कि शिल्पी पिछले छह महीने से गले के ऊपरी हिस्से में स्पाइन टीबी से पीड़ित थी। इसकी वजह से उसके हाथ-पैरों की संवेदना खत्म हो रही थी।

बीमारी के कारण उसे चलने-फिरने के अलावा अन्य दैनिक क्रियाओं को करने में परेशानी हो रही थी। शिल्पी की स्थिति को देखते हुए तत्काल विभिन्न जांचों के बाद आपरेशन किया गया। इसके बाद वह पूरी तरह से ठीक है। उसे कुछ दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


चिकित्साधीक्षक डा ब्रिगेडियर एसके गुप्ता ने बताया कि राज्यसभा सदस्य प्रो रामगोपाल यादव ने फोन पर मरीज शिल्पी का हालचाल लिया। उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि मरीज शिल्पी बेहद गरीब है। मजदूरी करके अपनी जीविका चला रही है।

इस आपरेशन का पूरा खर्चा श्री यादव के उठाने पर शिल्पी के पति ने सभी का आभार जताया है। वहीं आपरेशन के सफल होने से संस्थान के निदेशक डा ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने एसोसिएट चिकित्सक प्रो डा सुनील कुमार, कार्डिएक सर्जन डा अमित सिंह समेत तकनीकी व नर्सिंग स्टाफ को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें