अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेधावी छात्राओं का एक जुलाई को मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव लखनऊ में सम्मानित करेंगे।
मंगलवार की दोपहर को मेधावी छात्रा दीपिका यादव और हनी को अर्चना मेमोरियल एसजीएम इंटर कालेज में निदेशक डा. आनंद और डा. नीलम आनंद ने हार पहनाकर विदा किया। छात्राओं के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक डा. देवेंद्र प्रकाश के प्रतिनिधि के तौर पर जीआईसी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह भी गए हैं।
इस मौके पर दीपिका यादव और हनी बहुत उत्साहित थीं। दीपिका को तो पहले भी पुरस्कृत किया जा चुका है। हनी पहली बार लखनऊ जा रही है। छात्राओं के साथ उनके अभिभावक प्रवीन यादव, दिनेश चंद्र के अलावा स्कूल के शिक्षक मनोज अग्रवाल, विवेक गुप्ता, संजीव चतुर्वेदी, सुनील कुमार भी गए हैं।