फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाजा लाइन में चौकी शुरू

Sun, 28 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बजाजा लाइन में बनी नई पुलिस चौकी का एसएसपी मंजिल सैनी ने रविवार को उद्घाटन किया। यह चौकी अस्तल से हटाकर यहां पर खोली गई है। इस पर व्यापारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र की अस्तल चौकी पहले गाड़ीपुरा में एक किराए के मकान में संचालित थी। यह भवन काफी जर्जर हो गया था। साथ ही बाजार के लोगों को चौकी तक जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए पूर्व विधायक के के राज और मोहल्ले के अन्य लोगों ने नई चौकी के निर्माण की पहल  की।

इसके तहत तहसील प्रशासन ने चौकी के लिए सिंधी मार्केट में जगह उपलब्ध कराई। फिर स्थानीय लोगाें ने चंदा एकत्रित कर चौकी के लिए दो कमरे तथा एक बरामदा बनवा दिया। रविवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने इस चौकी का उद्घाटन किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाजार मेें चौकी खुलने से व्यापारी वर्ग में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी ने व्यापारियों से बाजार में अतिक्रमण हटाने की बात भी कही। यह भी कहा कि ईद के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कब्जे हटवाए जाएंगे।

इस दौरान एडीएम ईश्वरचंद्र, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, अरुण कुमार दीक्षित, पीआरओ राधामोहन द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बलवीर सिंह गौर, एसओ इकदिल दिनेश शर्मा, पूर्व विधायक के के राज, अशोक दुबे आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें