फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं को आज सीएम करेंगे सम्मानित

Tue, 30 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेधावी छात्राओं का एक जुलाई को मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव लखनऊ में सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर को मेधावी छात्रा दीपिका यादव और हनी को अर्चना मेमोरियल एसजीएम इंटर कालेज में निदेशक डा. आनंद और डा. नीलम आनंद ने हार पहनाकर विदा किया। छात्राओं के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक डा. देवेंद्र प्रकाश के प्रतिनिधि के तौर पर जीआईसी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह भी गए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर दीपिका यादव और हनी बहुत उत्साहित थीं। दीपिका को तो पहले भी पुरस्कृत किया जा चुका है। हनी पहली बार लखनऊ जा रही है। छात्राओं के साथ उनके अभिभावक प्रवीन यादव, दिनेश चंद्र के अलावा स्कूल के शिक्षक मनोज अग्रवाल,  विवेक गुप्ता, संजीव चतुर्वेदी, सुनील कुमार भी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें