फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छात्राओं को आत्मविश्वास जगाना होगा’

Sat, 12 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज  की  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  का सात दिवसीय विशेष  शिविर ज्ञान स्थली एकेडमी विजय नगर  के प्रांगण में शुरू हुआ। इस दौरान छात्राओं को अपने अंदर आत्म विश्वास जगाने की जरूरत पर जोर दिया गया। शिविर के प्रथम चरण में मानवाधिकार के परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन



पूर्व प्रधानाचार्य स्वराज्य कुमारी ने  कहा कि हमें अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। कहा कि नारी शक्ति तथा विशेष रूप से छात्राओं को अपने अंदर आत्मविश्वास जगाना होगा।  वे किसी से कमजोर नहीं है और अपने हक के लिए लड़ना जानती हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए।


द्वितीय चरण मेें साक्षरता विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसमें जीजीआईसी की छात्राओं ने निरक्षरता पर कटाक्ष किया। इसके साथ ही छात्राओं ने विजय नगर कालोनी में साक्षरता संबंधी एक सर्वे भी किया।  लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन



 शिविर के प्रारंभ में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  पूर्व प्रधानाचार्या स्वराज्य कुमारी एवं  प्रधानाचार्या  सुनीता श्रीवास्तव तथा ज्ञान स्थली एकेडमी के प्रधानाचार्य आरपी सिंह  राजावत का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी डॉ. क्षिप्रा गौतम के अलावा पूनम सहाय, नीलम भदौरिया, शालिनी सिंह, अल्पना मिश्रा, पूजा चौधरी, साधना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें