फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षायें एक उत्सव है,इसे सकारात्मक होकर मनायें

विज्ञापन
महेवा में अवध नेशनल एकेडमी में परीक्षा पर चर्चा सुनते छात्र छज्ञत्राएं - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली से लाइव प्रसारण विद्यालयों में दिखाया गया। बच्चों ने पीएम के उद्बोधन को ध्यान से सुना। केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य एलबी शर्मा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छात्र खुद को ऊर्जस्वित रखना अपनी मां से सीखें, जो आपसे स्नेह होने के कारण बिना थके स्फूर्ति के साथ हमारी प्रत्येक जरूरत को दिनभर दौड़-दौड़ कर पूरा करती है। जनता कॉलेज बकेवर में प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिव्य ज्योति मिश्र, प्रो. अजित अग्निहोत्री, डॉ. शैली यादव, अनम सलीम, एकता शर्मा, प्रो. अजय कुमार शर्मा, प्रो. अश्वनी कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।
बकेवर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार नित्यानंद विद्या निकेतन स्कूल में प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर प्रिंसिपल सोनिका छाबड़ा ने बच्चों को चर्चा सुनवाई। अंकिता, अरुणा, दीपक, उपासना, पारुल, कृष्ण प्रताप, लक्ष्मी, रूबी, शिवानी श्रीवास्तव, राजेश बाबू प्रजापति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महेवा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार सराय नरोत्तम स्थित अवध इंटरनेशनल एकेडमी में प्रधानाचार्या ज्योति दुल्हानी की देखरेख में प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनाया गया। एचएमएस इस्लामियां इंटर कालेज के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा को रुचिपूर्वक सुना। छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, सह केंद्र व्यवस्थापक सुशील मोहन, परीक्षा प्रभारी मोहम्मद जावेद खां, शकील अहमद खान, हिन्दी प्रवक्ता डॉ. कुश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य रऊफ अहमद की देखरेख संबोधन का सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। छात्रा निशा, श्रष्टि, सौम्या व प्रिंसी आदि ने बताया कि पीएम का संबोधन प्रेरक व अनुकरणीय रहा।
इस दौरान संगीता गुप्ता, रामकुमार, पद्मावाती द्विवेदी, विकास यादव, शैलेश कुमार गौतम, अमित, शिल्पी, फातिमा अलीबा, रामसेवक गुप्ता, संजय, अभिषेक मौजूदगी रही। बच्चों ने परीक्षा पर चर्चा को खूब पसंद किया।
छात्रा अंशिका त्रिपाठी कहती है कि प्रधानमंत्री जी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में काफी सीख दी है। उनकी सीख को जीवन मे लाकर काफी कुछ सीखा जा सकता है।
छात्रा श्रेया पांडेय कहती है कि कार्यक्रम बहुत अच्छा था। पढ़ाई के बारे में हमारे प्रधानमंत्री के द्वारा जो बातें बताई गई बहुत उपयोगी थी।
छात्र अभिनव यादव कहते हैं कि परीक्षा जो शिक्षा का सबसे मुख्य पहलू है उस पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ने चर्चा में जो बातें बताई गई वे छात्र जीवन में बहुत काम आएंगी।
छात्रा यशिका वर्मा कहती है की प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा । उन्होंने हम बच्चों को कैसे आगे बढ़ना है इसका रास्ता भी दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें