एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री पब्ल्कि स्कूल सैफई में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। चौ. चरण सिंह पीजी कालेज हैवरा के प्राचार्य डा. रमाशंकर यादव ने बच्चों को पुरस्कार दिए। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को साइकिलें दी गईं।
केजी कक्षा से लेकर तीन तक बच्चों को स्कूल बैग और कॉपी-किताबें पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गईं। डा. यादव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति को लेकर ऋषि कुमार, जितेक यादव, अमित कुमार को भी स्कूल बैग व कापी किताबें प्रदान की गईं।
जूनियर वर्ग में कक्षा एक के लकी शाक्य, सीनियर वर्ग में कक्षा 6 की छात्रा वैश्नवी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएन यादव ने बच्चों के शानदार का श्रेय अध्यापकों एवं अभिभावकों को दिया।
इस अवसर पर डा. रमाकांत यादव, एसडीएम सैफई सियाराम मौर्या, विद्यालय के कार्यवाहक प्रबंधक कर्मराज सिंह यादव, संतोष त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह चौहान, रेनू चौहान आदि मौजूद रहे।