फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक की दस नई शाखाएं खुलेंगी

Sat, 28 Mar 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जल्द ही सहकारी बैंक की दस नई शाखाएं खोली जाएंगी। कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी। उन्होंने शनिवार को जिला सहाकारी बैंक की बोर्ड की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


शिवपाल ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। अधूरे कार्यों को जल्द पूरे कराने के निर्देश दिए। अफसरों को निर्देश दिया कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उन्हें जन उपयोगी बनाएं। अधूरे कामों को समय सीमा के अंदर पूरे करें।

इसे पहले श्री यादव जिला सहकारी बैंक की बोर्ड बैठक में सम्मिलित हुए। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बोर्ड मीटिंग में एजेंडे पर तथा नाबार्ड और आर. बी. आई. से संबंधित एजेंडे पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक अच्छे मुनाफे में है और बैंक अपने ग्राहकों को अच्छी सुविधा मुहैया करा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा पर्सनल लोन की सीमा दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है। होम लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है। इसके अलावा मिनी कामधेनु योजना में लोन की सीमा बढ़ाकर सात लाख रुपये कर दी गई है तथा कामधेनु योजना के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। वह भी जल्द ही पूरी हो जाएगी। बैंक से कामधेनु योजना के लिए भी लोन दिया जा सकेगा।

बैंक के विस्तारीकरण के बारे में उन्होंने कहा कि बैंक अपनी 10 नई शाखाएं खोलेगी। कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा बैंक के नए भवन के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चालू है। इस अवसर पर मंत्री को मानद उपाधि मिलने पर बोर्ड मेंबरों ने उन्हें बधाई दी।

उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस मौक पर विधायक सदर रघुराज शाक्य, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता, उप जिलाधिकारी भरथना ईश्वर चंद्र, उपजिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें