फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर से छात्र लापता

Tue, 29 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया स्थित स्प्रिंगडिल स्कूल के बाहर से एक छात्र लापता हो गया। जानकारी होने पर उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने सिविल लाइन थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर के पक्काबाग के मुहल्ला विकास कालोनी भाग दो निवासी तथा जनता इंटर कालेज में शिक्षक विकास बाबू यादव का पुत्र सात्विक यादव (11) स्टेशन बजरिया स्थित स्प्रिंगडिल स्कूल में कक्षा 6 का छात्र है। सोमवार को वह आटो से स्कूल जाने के लिए निकला। बकौल आटो चालक उसने सात्विक को स्कूल के गेट पर उतारा था।

उसके बाद सात्विक स्कूल न जाकर अचानक गायब हो गया। सात्विक के गायब होने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सात्विक के न मिलने पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर उसका पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। बाबा मॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वह खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सीसीटीवी के फुटेज भी दिखाए हैं। हालांकि उसके बाद वह कहां निकला, इसका पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


एसओ सिविल लाइन भरत कुमार ने बताया कि वह बाबा मॉल पर लगे कैमरे में अकेला खड़ा दिखाई दिया, ऐसा लग रहा कि वह खुद ही कहीं चला गया। खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें