कस्बे में ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन स्थल पर रावण की लंका और पंचवटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक विभाग ने 1.48 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। पंचवटी और रावण की लंका का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। यह जानकारी रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता उर्फ बबलू ने मंगलवार को दी।
रामलीला महोत्सव की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक में राजीव गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इस बार रामलीला समिति को बड़ी सौगात दी है। यहां पंचवटी, तीन भव्य द्वार, मुक्ता काशी मंच और लंका को बनाने के लिए मंत्री शिवपाल सिंह के प्रयासों से बजट स्वीकृत हुआ है।
सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में पैकफैड इसका निर्माण कार्य कराएगी। यह कार्य रामलीला महोत्सव की समाप्ति के पश्चात शुरू हो जाएगा।