फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिनाख्त न होने से अटकी युवती के हत्या की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजौली गांव में गुरुवार को बरामद युवती के शव की शिनाख्त न होने से जांच अटकी हुई है। पुलिस अब शव का फोटो छपवाकर गांव-गांव भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में गुरुवार को खेत में तकरीबन 25 साल की युवती का शव बरामद हुआ है। उसके गले में कलावा के धागे में पिरोई हुई गणेश जी की छोटी सी मूर्ति पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

चेहरे पर घाव और गले में नीला निशान दिख रहा था। मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया न होने से उसके अविवाहित होने के कयास लगाए गए।
अनुमान लगाया जा रहा कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस यह भी मानकर चल रही कि शव को यहां लाकर फेंका गया होगा।
इन गुत्थियों का जवाब उसकी शिनाख्त के बाद मिलने के आसार है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। शव का फोटो के साथ पंफलेट छपवाकर आसपास के गांवों के अलावा जिले से सटे अन्य जिलों में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें