फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी सहित कई ट्रेनों की सघन जांच

Fri, 22 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए जीआरपी ने इटावा रेलवे स्टेशन पर माक ड्रिल की। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में सघन जांच की गई। इसके अलावा स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्सल रूम की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ  यात्रियों को  किसी लावारिस समान को  न छूने के लिए आगाह किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को एसपी गोपेश नाथ खन्ना के निर्देशन में शुरू हुई माक ड्रिल के दौरान जीआरपी ने स्टेशन पर  शताब्दी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, कालका मेल, नार्थ ईस्ट व मुरी एक्सप्रेस की बारीकी से जांच की।

पुलिसकर्मियों ने ट्रेन में बर्थ के नीचे रखे सामान की जांच करने के साथ यात्रियों से इस संबंध में पूछताछ की। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म को भी चैक किया।

इस दौरान यात्रियों के सामान की जांच की गई और उन्हें प्लेटफार्म पर रखे किसी भी लावारिस सामान को न छूने की चेतावनी दी गई। इसके बाद टीम ने प्लेटफार्म नम्बर 01 पर बने यात्री प्रतीक्षालय, पूछताछ , बुकिंग रूम व पार्सल रूम को चेक किया।
विज्ञापन


इस दौरान यहां रखे सामान को मैटल डिटैक्टर से चैक किया गया। यहां सबकुछ ठीक पाया गया। इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े वाहनों को भी चेक किया गया। माक ड्रिल में प्रमुख रूप से जीआरपी एसआई दीपक कुमार, अभिनेंद्र सिंह, कांस्टेबिल जसवीर सिंह, सुभाष कुमार व प्रीतोष कु मार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें