फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं का बढ़ा सितम, ठिठुरे लोग

Fri, 22 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुरुवार को ठंडी हवाओं ने जनपदवासियों का बेहाल कर दिया। इसके चलते लगातार चौथे दिन सर्दी से शहर के बाजार से लेकर सरकारी दफ्तरों तक में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


 दोपहर कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप ने लोगों को राहत दी लेकिन शाम होते ही फिर से सर्दी का सितम शुरू हो गया। तापमान गुरुवार  को भी 7 डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा।

सुबह से ही शीत लहर चलने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। गुरुवार सुबह लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और लोग आग के सहारे दिन काटते नजर आए।

शीत लहर और गलन के साथ तापमान में गिरावट रही और लोगों को सर्दी से बचने के लिए अपने घरों में ही दुबके रहे। जिन लोगों को जरूरी काम से सुबह घर से बाहर निकलना पड़ा वह आग का सहारा ढूंढते देखे गए।
विज्ञापन


 सुबह 5 बजे जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं रात के तापमान में और गिरावट की सम्भावना जताई गई। सर्दी से ज्यादातर दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। यही हाल सरकारी दफ्तरों का भी रहा।

 अधिकारी व कर्मचारी सर्दी के चलते कार्यालयों में भी इधर उधर हीटर और आग से तापते देखे गए।  वहीं सर्दी के बीच स्कूलों की हुई छुट्टी से बच्चों को राहत मिली और बच्चों ने ज्यादातर समय सर्दी से बचने के लिए घर में ही पढ़ लिखकर गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें