फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आंधी में उड़ी व्यवस्था, चार घंटे तक अंधेरे में रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तेज आंधी ने बुधवार शाम शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। मौसम के करवट के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज और कालीबांह क्षेत्र में शाम करीब चार बजे बिजली गुल हो गई। यह आपूर्ति करीब 5:45 बजे बहाल हो सकी। रामलीला बिजलीघर भी 4:09 बजे बंद हो गया था। इसे करीब 5:30 बजे शुरू किया जा सका। पचावली उपकेंद्र से जुड़े फ्रेंड्स कॉलोनी बिजलीघर की 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से करीब चार बजे आपूर्ति ठप हुई। चार घंटे की मशक्कत के बाद बिजली चालू हो पाई। घरेलू उपभोक्ताओं और दुकानदारों को भी बिजली गुल रहने से दिक्कतें हुईं।
बुधवार रात करीब नौ बजे फ्रेंड्स कॉलोनी बिजलीघर से जुड़े विजयनगर चौराहा क्षेत्र में एक फेस की बिजली चली गई। क्षेत्रवासियों को रातभर परेशानी उठानी पड़ी। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के ग्रुपों पर लगातार गुहार लगाते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। तेज आंधी के दौरान बिजली लाइनों पर पेड़ और डालियां गिरने से शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें