फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान व इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन शुरू

Wed, 14 Feb 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा। दिसंबर 2017 से रद्द चल रहीं तूफान व इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। घटे कोहरे की वजह से ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं। पहले दिन इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग साढे़ पांच घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। तूफान मेल गुरुवार को इटावा आएगी। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इन दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी। गोमती एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस व ऊंचाहार एक्सप्रेस अभी भी रद्द चल रही है। इन तीनों ट्रेनों के शुरू होने का इंतजार यात्रियों को है।

विज्ञापन


कोहरे के कारण 23 नवंबर से गाड़ी संख्या 2419 व 2420 गोमती एक्सप्रेस, 4247-18 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 2179-80 इंटर सिटी एक्सप्रेस व 2003-4 तूफान एक्सप्रेस 23 नवंबर 2017 से रद्द की गई थी। कोहरे में अन्य दर्जनों ट्रेनें भी प्रभावित हुई थी। ट्रेनों के रद् होने व लेटलतीफी से यात्रियों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बुधवार से गाड़ी संख्या 2179 आगरा लखनऊ इंटर सिटी एक्सप्रेस व 2003 तूफान मेल का संचालन शुरू हो गया है। पहले ही दिन इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा से सुबह साढ़े नौ बजे देरी से चली थी। यह ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे के बाद स्टेशन पहुंची।  हावड़ा से तूफान मेल का संचालन शुरू हुआ। यह ट्रेन गुरुवार को इटावा पहुंचेगी। महानंदा एक्सप्रेस जो 17 अगस्त से बिना किसी कोहरे के कारण रद्द चल रही है। इस ट्रेन के अलावा गोमती एक्सप्रेस व ऊंचाहार एक्सप्रेस के शुरू होने का यात्रियों को इंतजार है। इन सभी ट्रेनों के शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें