मोहल्ले में घुसने पर वारंटी के साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों ने गलियों व पेड़ की आड़ से खुद को सुरक्षित कर पांच आरोपियों को चिहिंत कर लिया। पथराव का फायदा उठाकर वारंटी अनीस फरार हो गया। पुलिस बल ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पथराव में महिला सिपाही पूजा तिवारी, जगन देवी, सिपाही सलमान,गजराज,राजेश व अंकित घायल हो गए। कस्बा इंचार्ज राजेन्द्र सिंह ने मथुरा केदोता छाता मोहल्ला निवासी आरोपी वकील, फक्कड़पुरा निवासी इजहार, सुएैव, कसाई मोहल्ला निवासी साजिद व कटरा विल्लोचियान निवासी अफीस के खिलाफ सरकारी काम में बांधा डालने, बलवा, 7 सीएल समेत गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाली प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर शनिवार को जेल भेजा गया है। वहीं घायल सिपाहियों का इलाज कराया गया है। आरोपी अनीस उर्फ सजान करीब दो माह से गौकसी के मामले में फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।