फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने काल सेंटर से तीन को दबोचा

Fri, 29 Jul 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
युवकों को पकड़कर ले जाती एसटीएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। लखनऊ की एसटीएफ ने क ोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित काल सेंटर पर  शुक्रवार को छापा मारकर तीन लोगों को धर दबोचा। आरोप है कि काल सेंटर से लोगों के खाते नंबर और एटीएम कोड पूछ कर ठगी की जाती थी। टीम ने सेंटर से फोन, आई कार्ड के अलावा काफी मात्रा में दस्तावेज ले गई।
विज्ञापन


लखनऊ की एसटीएफ शुक्रवार दोपहर कोतवाली पुलिस के साथ कचहरी रोड स्थित रोड रेस कार ब्रेकिंग डाउन सर्विस के कार्यालय में छापा मारा। कार्यालय में मौजूद चार युवकों एवं करीब एक दर्जन युवतियों से पूछताछ की।  कार्यालय में रखे दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया।

यहां से लैंड लाइन फोन व युवक व युवतियों के परिचय पत्र भी पुलिस ने बरामद किए हैं। घंटेभर की छानबीन के बाद युवतियाें एवं एक युवक को छोड़ दिया, जबकि तीन युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ये सभी युवक इटावा शहर के रहने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो लखनऊ में खाते से धोखाधड़ी कर रुपया निकालने का मामला सामने आया था। जांच पड़ताल के ठगी करने वालों के तार इटावा से जुड़े होने की जानकारी मिली।

इस पर एसटीएफ ने शुक्रवार को छापेमारी की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ में फोन से कोड पूछकर पैसे निकालने का मामला दर्ज हुआ था। इस वजह से लखनऊ से एसटीएफ  आई और इटावा के आमिर, आजिम एवं असीम नामक युवक को अपने साथ ले गई है। फैजान को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें