फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरनी ग्रीष्मा की हालत बिगड़ी

Fri, 29 Jul 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
dog car - फोटो : dailymail
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी पार्क में कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण से ग्रस्त होकर लकवे का शिकार हुई शेरनी ग्रीष्मा पर देशी-विदेशी कोई इलाज कारगर नहीं हो रहा है। उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। अब उसकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। उसे नली लगाई गई है। हालांकि सफारी प्रशासन ग्रीष्मा को ठीक करने के लिए देशी-विदेशी पशु चिकित्सकों के संपर्क में है।
विज्ञापन


  शेरनी ग्रीष्मा 3 जुलाई को कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण की चपेट में आई थी उसे सफारी के पशु अस्पताल में भेज कर इलाज शुरू किया गया था। ब्लड सैंपल में संक्रमण की पुष्टी के बाद देश भर के पशु विशेषज्ञों के अलावा अमेरिकी विशेषज्ञों को भी उसके इलाज के लिए बुलाया गया था।

इसके बाद भी ग्रीष्मा की हालत में सुधार नहीं हुआ। अब उसकी हालत और बिगड़ गई है। कई दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर रही है। यूरिन के लिए ट्यूब लगाई गई है। शरीर में पोटेशियम, कैल्शियम की कमी हो रही है।
विज्ञापन


वहीं सफारी प्रशासन ग्रीष्मा को लेकर चिंतित है। देश के साथ साथ अमेरिकी पशु विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए है। इटावा सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि ग्रीष्मा को बेहतर से बेहतर इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें