कौवा, कबूतरों के मरे मिलने के बाद बकेवर क्षेत्र के ग्राम सराय मिट्ठे में बुधवार को एक खेत में उल्लू मरा मिला। जानकारी मिलने पर वन विभाग व पशुपालन विभाग की टीम सराय मिट्ठे पहुंची।
गांव निवासी नाजिम ने बताया कि बुधवार की सुबह लोग खेत की ओर गए तब उन्हें खेत में एक उल्लू मरा पड़ा मिला। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में भमण कर रही वन विभाग की टीम के रेंजर विवेकानंद दुबे को सूचना दी।
उल्लू के शव को पशु चिकित्सालय बकेवर लाकर उसका पोस्टमार्टम किया गया। पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. सोमेश निगम ने बताया कि उल्लू की मौत को बर्ड फ्लू होने की आशंका से नकारते हुए बताया कि उसकी मृत्यु सर्दी लगने के कारण हुई है।
इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी अनिल वीर सिंह चौहान, देवेंद्र कुमार, नीरेंद्र कुमार, कप्तान सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)