लोहिया गांव पालीघार में ग्रामीणों की शिकायतें सुनते राज्यमंत्री देवेंद्रमणि द्विवेदी
- फोटो : अमी उजाला
राज्य योजना आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री देवेंद्रमणि दुबे ने चकरनगर विकास खंड में विकास योजनाओं की मौके पर जाकर हकीकत परखी। उन्होंने सरकारी हैडपंपों में व्यक्तिगत सबमर्सिवल पड़े होने पर नाराजगी व्यक्त की।
सोमवार को वे लोहिया ग्राम पालीघार एवं पथर्रा में जाकर कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय ग्राम पाली के लोगों ने राज्य मंत्री से शिकायत की कि गांव के कुछ हैंडपंप खराब उपजिलाधिकारी चकरनगर को इस समस्या के तुरंत समाधान के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी इंद्रपाल सिंह भदौरिया से लोहिया आवासों की सूची पढ़वाई। लोहिया आवास में घुसकर गुणवत्ता देखी। लाभार्थियों से यह भी पूंछा कि आवास आवंटन में कर्मचारियों ने कोई धनराशि तो नही ली है । ग्राम पथर्रा में लगभग तीन वर्ष पूर्व बनी मिनी पानी की टंकी की शिकायत की। टंकी से पानी नहीं दिया गया।
इस पर मंत्री जी ने नाराजगी व्यक्त की। टंकी के कमरे का ताला तुड़वाकर देखा तो वास्तविकता सामने आ गई। देखने से पता चल रहा था कि यह टंकी वर्षों से नहीं चली है। पथर्रा के ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के गांव में न आने की बात भी की । निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी,उपमुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर कुलदीप कुमार, खंडविकास अधिकारी प्रदीप सक्सेना, बीएसए जेपी राजपूत, क्षेत्रीय युवा कल्याणधिकारी हरिश्चन्द्र तिवारी, सहायक अभियन्ता विद्युत एके गौतम, सपानेता हरिकृष्ण तिवारी एडवोकेट, गौरव तिवारी, ग्राम प्रधान आदर्श तिवारी एवं प्रबंधक संजय मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।