फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बंधक बना लाखों की संपत्ति लूटी, महिला से गैंगरेप

Tue, 31 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर में सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी के यहां लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जसवंत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कैस्त के सामने हाइवे पर स्थित सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी के घर रविवार रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। पूरे परिवार को बंधक बनाने के बाद परिवार की महिला से गैंगरेप किया। इसके बाद नगदी सहित लाखों के जेवर समेटने के बाद भाग निकले। एसएसपी ने मौका मुआयना किया और लापरवाही के आरोप में दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


 
कानपुर- आगरा हाइवे पर ग्राम कैस्त के सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रिटायर्ड बिजली कर्मी रामसनेही राजपूत ने मकान बनवाया है। रविवार रात करीब 12 बजे बदमाशों ने धावा बोल दिया। रामसनेही व परिवार के कुछ लोग नीचे की मंजिल पर सो रहे थे। जबकि महिलाएं व बच्चे ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। बदमाश घर की साइड से ऊपर की मंजिल पर चढ़े और छत के रास्ते नीचे उतरे।

तीन बदमाशों ने राम सनेही और उनके बेटे के साले दीपक की कनपटियों पर तमंचा लगा दिया। अन्य बदमाश ऊपरी मंजिल पर पहुंचे और परिवार की एक महिला को शिकार बनाया। परिवार की एक बच्ची ने मोबाइल पर काल करने की कोशिश की तो उसके साथ भी अभद्रता की। फिर परिवार के सभी मोबाइल कब्जे में ले लिए। कमरे में रखे बक्से व आलमारी से लाखोें के जेवर पांच हजार नगदी समेटने के बाद भाग निकले। बदमाशोें के जाने के बाद रामसनेही ने बिजली कालोनी में रहने वाले अपने दूसरे बेटे विनोद को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


विनोद का कहना है कि उसने पहले थाना, फिर क्षेत्राधिकारी को उनके सीयूजी नंबरों पर काल करता रहा, लेकिन दोनों नंबर स्वीच आफ मिले। फिर थाने पहुंचा और संतरी, मुंशी को जगाकर घटना की जानकारी दी। दोनों ने सुबह तहरीर देने की बात कहते हुए भगा दिया। एसएसपी को सूचना देने के लिए फोन किए गए। मगर उनसे भी संपर्क नहीं हो सका। आखिरकार डीआईजी को फोन मिलाया। उसके बाद सबेरे सात बजे पुलिस पहुंची। एसएसपी डा. पीयूष श्रीवास्तव मय फोर्स 11 बजे मौके पर पहुंचे। जसवंतनगर थाने के हेड कांस्टेबल अमर सिंह एवं कांस्टेबल अनूप कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रेप, लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में आक्रोश- जसवंतनगर। जसवंतनगर पुलिस थाने से मुश्किल से एक किलोमीटर दूर हाईवे स्थित रामसनेही के घर पर रात हुए लूट और बलात्कार में पुलिस की निष्क्रियता से बदमाश आराम से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। नकाबधारियों ने घटना को अंजाम देने से साफ  है कि वो स्थानीय और करीबी बदमाश होंगे। सबेरे तक लूटकर ले जाए मोबाइल फोनों पर घंटियां बजती रहीं । बदमाशों के पैरों के निशान भी आने और भागने के साफ  थे। कस्बे के लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें