फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालों की जमाखोरी के खिलाफ अभियान शुरू

Thu, 22 Oct 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान छूती अरहर दाल की कीमतों को नीचे लाने के लिए प्रशासन ने जमाखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने शहर के तीन स्थानों पर किराना दुकानों पर स्टाक चेक किया, लेकिन दालों की जमाखोरी नहीं मिली।
विज्ञापन


गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी नादिर अली के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षाधिकारी गिरीश वर्मा व मानसिंह निरंजन ने तीन किराना दुकानों पर छापामारी की। टीम ने स्टेशन बजरिया, बस स्टैंड और मुख्य बाजार स्थित इन दुकानों पर अरहर समेत अन्य दालों की गुुणवत्ता को परखा और स्टाक के बारे जानकारी ली।

टीम को न तो दालों की जमाखोरी मिली और न ही मिलावट के संदेह में कोई नमूना लिया। हालांकि मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी नादिर अली ने कहा कि अभी अभियान की शुरुआत हुई है। चूंकि गुरुवार को त्योहार का दिन होने से बाजार में भीड़भाड़ अधिक थी, इसलिए अभियान को संक्षिप्त रखा गया। जमाखोरी के खिलाफ अभियान बृृहद स्तर पर चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें