फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सेंट मेरी के रियांश जिला टॉपर, राजवर्धन रहे दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 37:: डीपीएस में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर करते छात्राएं। स्रोत-विद्यालय
विज्ञापन


फोटो 38:: सुदिति ग्लोबल स्कूल में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं। स्रोत-विद्यालय

फोटो 39::पांनकुंवर इंटरनेशनल इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं। स्रोत-विद्यालय

फोटो 40:: थियोसिफिकल कॉलेज में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं। स्रोत-विद्यालय

फोटो 41::सेविन हिल्स कॉलेज में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं। स्रोत-विद्यालय

फोटो 42::जीसी जीनीयस कॉलेज में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं। स्रोत-विद्यालय

रियांश चतुर्वेदी ने 98.8 व इसी विद्यालय के राजवर्धन दुबे ने 98.4 प्रतिशत झटके
एसएस मेमोरियल की नंदनी व सेंट मेरी की संस्कृति एवं वैष्णवी ने पाया तीसरा स्थान
सीबीएसई हाईस्कूल के घोषित परीक्षाफल में छात्र छात्राओं के किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शुक्रवार की देर शाम सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षाफल घोषित होते ही छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिकांश छात्र छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। सेंट मेरी इंटर कॉलेज के रियांश चतुर्वेदी ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। जबकि विद्यालय के ही राजवर्धन दुबे ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिले में तीसरा स्थान एसएस मेमोरियल इंटर कॉलेज सैफई की नंदनी के अलावा सेंट मेरी की संस्कृति एवं वैष्णवी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पाया।
इसके अलावा जिले में चौथा स्थान पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी के सूर्यांश सिंह व सेंट मेरी की यशस्वी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पाया। सुदिति ग्लोबल एकेडमी के रियांश 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पांचवां स्थान पाया। छठे स्थान पर एम्नीव विजन स्कूल की अभिनव शुक्ला, सुदिति ग्लोबल एकेडमी की प्रज्ञा 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर रही। डीपीएस इटावा के आर्यन यादव, पान कुंवर इंटर नेशनल स्कूल ही आराध्या गुप्ता, एम्नीव विजन स्कूल के यशप्रताप सिंह ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सातवां स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदिति ग्लोबल एकेडमी की मानवी व डीपीएस इटावा की अदिति सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल की जिले में आठवां स्थान पाया। सेंट मेरी की शौर्य श्रीवास्तव ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में नवां स्थान तथा दसवें स्थान पर सेंट मेरी की वंशिका सिंह, डीपीएस की ईशा पांडेय व अदिति चौहान ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रहे। जिले में अधिकांश छात्र छात्राओं ने अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की। हालांकि सीबीएसई ने उन छात्र छात्राओं के लिए एक अवसर और प्रदान किया है जो परीक्षा में अच्छे अंक नहीं पा सके। ऐसे छात्र छात्राओं को सीबीएसई ने अधिकतम तीन विषयों में एक बार फिर से परीक्षा देकर अपना रिजल्ट सुधारने का अवसर दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें