फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति से एसएसपी खफा

Wed, 19 Aug 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन इटावा में सरकारी आवासों तथा 15 थानों की बाउंड्री के चल रहे कार्यों को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसएसपी ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


जनपद के सभी थानों की बाउंड्रीवाल बनाई जानी है। जिले में 15 थाने ऐसे हैं, जिनकी बाउंड्रीवाल नहीं है। बाउंड्रीवाल का कार्य समाज कल्याण विभाग को सौंपा गया है। उधर, चौकी फ्रेंड्स कालोनी के लिए आवास, पुलिस लाइन में अतिथि गृह तथा राजपत्रित अधिकारियों के लिये चार आवास निर्माण का काम समाज कल्याण विभाग को सौंपा गया है।

एसएसपी ने समाज कल्याण विभाग से आए अरविंद से निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा  की। निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ करने को कहा। पुलिस लाइन की बाउंड्री, पुलिस माडर्न स्कूल का निर्माण व थानों के प्रशासनिक भवन के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्य तेजी से कराया जाए।
विज्ञापन


उप्र पुलिस निर्माण विभाग से पुलिस माडर्न स्कूल का निर्माण हो रहा है। स्कूल का एक कमरा अपने सामान का स्टोर बनाने पर आपत्ति प्रकट की गई। मिलाप सिंह से तत्काल कमरा खाली कर स्टोर अन्यत्र स्थानांतरित करने को कहा।

बैठक में  अपर पुलिस अधीक्षक  महात्मा प्रसाद, सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित, सीओ लाइन  चंद्र देव यादव, प्रतिसार निरीक्षक  हुब्बलाल, तिलक राज, नरेंद्र सिंह यादव, अरविंद, भवन बाबू, विजय कुमार भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें