फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी बोलीं- सराहनीय कार्य पर मिलेगा पुरस्कार, शिकायत पर दंड

Wed, 05 Aug 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘पुलिसकर्मी सराहनीय कार्य करेंगे तो उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा और शिकायत आने पर आरोप सही पाए गए तो दंडित भी किया जाएगा।’ यह बात एसएसपी मंजिल सैनी ने चेकिंग के दौरान अधीनस्थों से कही।
विज्ञापन


मंगलवार की रात उन्होंने एक्शन मोबाइल और कोबरा मोबाइल टीमों को चेक किया। इस बीच उन्होंने पुलिस कर्मियों से उनके दायित्व पूछने के साथ ही ड्यूटी प्वाइंट के बारे में जानकारी ली। पुलिस कर्मियों को हर समय किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार रहने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने जल्द से जल्द बुलेट प्रूफ जैकेट का वितरण करने के भी निर्देश दिए।

अपने आवास पर दोनों ही टीमों को चेक करते हुए एसएसपी ने उनके डंडा, हेलमेट, बाडी प्रोटेक्टर, टीयर गैस गन, चिली बंम, टीयर गैस थ्री इन वन कार्टिज आदि को चेक किया।
विज्ञापन


उन्होंने सभी उपस्थित क्यूआरटी एक्शन एवं कोबरा मोबाइल के कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने तथा ड्यूटी प्वाइंट पर गाड़ी से नीचे उतरकर संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहन चेक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखें। पंजाब प्रदेश में आतंकवादियों द्वारा पुलिस थाने पर हमला करने की घटना का जिक्र करते हुए पुलिस लाइन से बुलेट प्रूफ जैकेट आवंटित करने के निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने इस ओर सतर्क दृष्टि रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संबंधित स्थान पर पहुंचकर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सीओ सिटी शिवराज सिंह यादव से दोनों मोबाइल टीमों के रेस्पांस टाइम को चेक करने के निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान आरक्षी रज्जन तिवारी थाना जसवंतनगर अनुपस्थित पाए गए जबकि उसकी रवानगी थाने से तीन अगस्त दोपहर में इटावा के लिए की गई थी।

एसएसपी ने निर्धारित समय पर उनके न पहुंचने पर उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए। वह एसएसपी के निर्धारित समय पर उपस्थित हो गए। इस पर उनसे जवाब तलब किया गया है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें