फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्केटिंग में जनपद को पहली बार मिला गोल्ड मेडल

विज्ञापन
नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में चयनित हुए डीपीएस के छात्र छात्राएं - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। डीपीएस इटावा के पांच बच्चे सीबीएसई की नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं। सीबीएसई ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता में जनपद को स्केटिंग में पहली बार गोल्ड मेडल मिला है। एक खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन

डीपीएस इटावा के चेयरमैन विवेक यादव ने बताया कि सीबीएसई ईस्ट व फार ईस्ट जोन की स्केटिंग प्रतियोगिता गत 12 से 14 अक्तूबर तक छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। इसमें डीपीएस इटावा के दक्ष धर्म शाक्य ने अंडर-8 टाइम ट्रायल 300 मीटर में गोल्ड व 1000 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
शिप्रा यादव ने अंडर-14 टाइम ट्रायल 300 मीटर में गोल्ड, उदिता यादव ने अंडर-12 के टाइम ट्रायल 300 मीटर में सिल्वर व 500 मीटर में भी सिल्वर, प्रिंस यादव ने अंडर-16 टाइम ट्रायल 300 मीटर रेस में सिल्वर तथा गुलशन बाबू ने अंडर-12 टाइम ट्रायल 300 मीटर रेस में सिल्वर व 500 मीटर रेस में ब्रॉंज मेडल तथा सम्यक गुप्ता ने अंडर-10 के 1000 मीटर में ब्रॉंज मेडल जीता है।
विज्ञापन

डीपीएस इटावा की प्रधानाचार्य भावना सिंह ने बताया कि दक्ष, शिप्रा, उदिता, प्रिंस व गुलशन आगामी 27 से 30 नवंबर तक कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। चेयरमैन विवेक यादव व प्रधानाचार्य भावना सिंह ने बच्चों की इस कामयाबी पर उन्हें व कोच भानु प्रताप को बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें