फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट एंड्रयूज स्कूल ने किया विजयी आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-4 की बास्केटबॉल प्रतियोगिता अंडर 19 वर्ग में आगरा के सेंट एंड्रयूज स्कूल ने विजयी आगाज किया। उद्घाटन मुकाबले में उसने चिरंजीव भारती स्कूल लखनऊ की टीम को 38-12 से शिकस्त दी। इसके पहले सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन 14 मैच खेले गए।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में बीएलएस इंटरनेशनल अलीगढ़ को मुकाबला रेड रोज कानपुर की टीम से हुआ। अलीगढ़ ने कानपुर की टीम को 30-02 पराजित किया। कान्हा माखन मथुरा ने जीडी गोयनका स्कूल, लखनऊ की टीम को 22-02 और लिटिल एंजल्स पीलीभीत ने सुदिति ग्लोबल मैनपुरी को 28-08 शिकस्त दी।
राधामाधव पब्लिक स्कूल बरेली ने सुदिति ग्लोबल इटावा पर 32-27 अंकों से जीत दर्ज की। सेंट्रल एकेडमी आशियाना लखनऊ की टीम ने कड़े मुकाबले में जीडी गोयनका स्कूल कानपुर की टीम को 18-11 से हराया।
विज्ञापन

बालक वर्ग अंडर-17 में विद्या सागर सीतापुर की टीम सेंट्रल एकेडमी लखनऊ की टीम को 25-15 से पराजित किया। इसी तरह आर्मी स्कूल आगरा कैंट ने एसआर ग्लोबल लखनऊ को 28-08 और सेंट एंड्रयूज बरोली आगरा की टीम ने विबग्योर हाईस्कूल लखनऊ को 32-06 मात दी।
सीबी गुप्ता स्कूल अलीगढ़ की टीम ने माउंट लिट्रा जी स्कूल इटावा को एकतरफा मुकाबले में 43-08 से धूल चटाई। अंडर-17 बालिका वर्ग में दो मैच हुए। पहले मैच में सुघर सिंह एकेडमी कानपुर की टीम जीती। इस टीम ने चितरंजन भारती लखनऊ की टीम को 28-00 से धो डाला। पूर्णचंद्र विद्या निकेतन कानपुर की टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल आगरा कैंट कड़े मुकाबले में 09-08 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें