फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में पटियायत की शशि रही सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं की ताखा संकुल की खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को चौधरी जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सुतियानी के प्रांगण में हुई। इसमें छात्राओं ने जीत के लिए पसीना बहाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। एआरपी वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र यादव, विनय कुमार, अनमोल कुशवाहा ने छात्राओं को मास्क वितरित किए।
व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर ने बताया कि 50 मीटर दौड़ में मोहिनी प्रथम, रेशमा द्वितीय, रिंकी तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में शशि प्रथम, सालनी द्वितीय, अंजलि तृतीय, 200 मीटर दौड़ में मोहिनी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, अनीशा तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में शशि प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, तगदीश बानो तृतीय रहीं।
विज्ञापन

लंबी कूद में मोहिनी प्रथम ,लक्ष्मी द्वितीय, सालनी तृतीय स्थान पर रही। संयोजक और संकुल शिक्षक राधा कृष्ण, राधेश्याम, श्रीकृष्ण और सुनील यादव ने प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। प्रभात कुमार, आशुतोष कुमार, सचिन प्रताप सिंह यादव, देवेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, संगीता, गीता, दीप्ती, विजय बहादुर, शैलेंद्र, रणधीर, सुशील, ऋषि, धर्मेंद्र, दीपक बघेल, राहुल राजपूत, प्रमोद यादव, महेंद्र, देवेंद्र, अब्दुल हमीद, मोहम्मद जाकिर, अरविंद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें