रविवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल लखनऊ मंडल व वाराणसी छात्रावास के
मध्य खेला गया। जिसमें लखनऊ मंडल ने वाराणसी छात्रावास को 04-01 से हराया।
चौथा क्वार्टर फाइनल स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ व वाराणसी मंडल के बीच हुआ।
जिसमें स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने वाराणसी मंडल को 03-01 से हराया। तीसरा मैच
पहला सेमीफाइनल सैफई छात्रावास व रामपुर छात्रावास के मध्य खेला गया
जिसमें सैफई छात्रावास की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए रामपुर
छात्रावास को 06-00 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल
स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ व लखनऊ मंडल के बीच हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ
ने लखनऊ मंडल को 03-01 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच
स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ व सैफई छात्रावास के मध्य खेला गया। यह मैच
संघर्षपूर्ण रहा।
कड़े मुकाबले के बाद स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने सैफई
छात्रावास को 03-02 से पराजित कर टीम को विजय दिलाई। इस प्रतियोगिता का
समापन व पुरस्कार वितरण निदेशक रिम्स टी प्रभाकर ने किया। निदेशक ने
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
अंत
में क्रीड़ाधिकारी/प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कालेज सैफई योगेंद्र पाल सिंह ने
खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी
केपी सिंह, राजेश कुमार सोनकर, राजेश गौड़, संतोष कुमार जीवन रक्षक,
देवेंद्र कुमार पाल सैफई स्पोर्ट्स कालेज अंशकालिक मानदेय खेल
अध्यापक/शिक्षा अध्यापक मो. जियाउर्रहमान हॉकी, प्रमोद पाटिल क्रिकेट,
कमलेश यादव कुश्ती, मीतू सिंह कबड्डी
राजीव यादव, बृजेश यादव, इंद्रकुमार,
राजेश पंत, अशोक यादव, अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे, खेले गए मैचों में
निर्णायक/ऑफीशियल की भूमिका सुनील सिंह, मनीष द्विवेदी, प्रखर पटेल,
सुरेंद्र गौड़, दिग्विजय सिंह व जावेद ने निभाई।