फुटबाल पर किक मारकर गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर सोमवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम पर जिला जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी और फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन हॉकी के दो तथा फुटबाल के चार मैच खेले गए।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष गुरुमुख सिंह अरोड़ा ने किया। हॉकी का पहला मैच स्टेडियम ए तथा पुलिस मॉडर्न क्लब के बीच खेला गया। स्टेडियम ए विजयी रही। दूसरा मैच इस्लामिया इंटर कालेज ए तथा सुघर सिंह इंटर कालेज सैफई के बीच खेला गया। इस्लामिया इंटर कालेज ए की टीम विजयी रही।
फुटबाल का पहला मैच स्टेडियम बी तथा जीआईसी इटावा के बीच खेला गया। स्टेडियम बी की टीम विजयी रही। दूसरा मैच एसएबी भरथना बी तथा सेविन हिल्स स्कूल के बीच खेला गया। एसएबी भरथना विजयी रहा। तीसरा मैच एफसी क्लब इटावा तथा एसएबी भरथना ए के बीच खेला गया। एफसी क्लब विजयी रहा। चौथा मैच स्टेडियम ए तथा पुलिस मॉडर्न इटावा के बीच खेला गया। स्टेडियम ए ने 3-0 से विजय प्राप्त की।
पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ए तथा एफसी क्लब के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम ए 4-0 से जीत कर फाइनल में पहुंचा। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम बी तथा एसएबी भरथना बी के बीच खेला गया। स्टेडियम बी 2-0 से जीतकर फाइनल में पहुंचा।